उत्तर प्रदेश ताजा समाचार लखनऊ

हम लड़ेंगे सामाजिक न्याय की लड़ाई, सेना में हो अहीर रेजीमेंट का गठन:शिवपाल यादव

लखनऊ:–लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी तैयारी में लगे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को लखनऊ में मीडिया के साथ अपनी योजनाओं को साझा किया।बिहार और उत्तर प्रदेश में यादवों का सबसे बड़ा नेता बनने की होड़ के बीच में शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा दांव चला है। शिवपाल सिंह यादव और डी पी यादव ने यादव समुदाय के लिए एक नए संगठन के गठन की घोषणा की है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम यहां यदुवंश पुनर्जागरण मिशन के तहत एकत्रित हुए हैं। आज समाज के सभी पिछड़े लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। हम सब मिलकर सामाजिक न्याय के लिए लड़ेंगे। इसका विस्तार पूरे देश में करेंगे। हम किसी भी पार्टी का समर्थन या विरोध नहीं करेंगे।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *