जौनपुर

गोमती का पानी दूषित होने से मछलीयों की मौत,* *मछलियां लूटने के लिए आसपास के लोगों की लगी होड़

*गोमती का पानी दूषित होने से मछलीयों की मौत,*

*मछलियां लूटने के लिए आसपास के लोगों की लगी होड़*

जौनपुर: गोमती नदी में लगातार फैक्ट्रीयों का गंदे पानी गोमती नदी में गिरने से पानी जहरीला हो गया है और आक्सीजन कम होने के कारण मछलियों की मौत हो गई। सुबह मछलियां लूटने के लिए आसपास के शहरी व ग्रामीणों में होड़ लगी है।
गोपीघाट पर हनुमान घाट से कुछ दूर स्थित गोकुल घाट, शिवाला घाट पर मछली पकड़ने वालों की भारी भीड़ देखी जा रही हैं।

आसपास किसी जनपद का केमिकल फैक्ट्री से गंदा पानी गोमती में गिर रहा है। इसका असर रविवार रात पानी में घुलित आक्सीन कम होने पर नजर आया। विसर्जन घाट पर सद्भभावनापुल के पास दोनों तरफ गोमती तटों पर छोटी-बड़ी मछलियों की मौत हो गई। कुछ देर के लिए गंदगी की जगह पानी मछलियों के कारण सफेद हो गया। इससे आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
गोमती नदी में गंदगी से श्रद्धालुओं और लोगों में नाराजगी बनी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *