ताजा समाचार

अबकी बार400 पार पर विपक्ष को चक्कर आने लगता है: योगी आदित्यनाथ

*अबकी बार400 पार पर विपक्ष को चक्कर आने लगता है: योगी आदित्यनाथ*

जौनपुर के मछलीशहर लोक सभा में सीएम योगी ने अखिलेश की सभा में हुए हंगामेपर निशाना साधा। कहा- रोज भगदड़, रोज अराजकता, रोजमारपीट। जब ये सत्ता में रहे होंगे, तब इन्होंने यूपी की जनताका खून कैसे चूसा होगा? कैसे शोषण किया होगा? ये किसीसे छिपा नहीं है। सपा और कांग्रेस की स्थिति ये है कि जब वेसत्ता से कोसों दूर है, तब भी अपने नेता का सम्मान नहीं करपा रहे हैं।

उन्होंने कहा- एक तरफ राम भक्त हैं, दूसरी तरफ रामद्रोही।ये लोग इस हद तक गिर गए हैं कि भारत का ही विरोध करतेहैं। कहते हैं कि पाकिस्तान को धमकी मत दीजिए, उसकेपास एटम बम है। हमें आश्वय्य होता है कि दाने-दाने के लिएमोहताज पाकिस्तान की धमकी भारत जैसे देश को देते हैं,जो दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रथानमंत्री नरेंद्रमोदी पूरे देश का विकास चाहते हैं। सबका साथ सबकाविकास का नारा बुलंद करते हुए उन्होंने देश की तरक्की मेंअपना संपूर्ण योगदान दिया है। सपा कांग्रेस का गठबंधनदेश के लिए अहितकारी और विनाशकारी है। यह चुनावरामभक्त और रामद्रोहियों के बीच है।

मुख्यमंत्री ने धनूहा रामलीला मेला मैदान में मछली शहर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी बी पी सरोज व भदोही लोकसभा भाजपा प्रत्यासी डॉक्टर विनोद बिंद के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का उत्साह देखकर ही बता सकता हूं कि 4 जून को क्या परिणाम आएगा। पूरे देश में एक ही नारा गूंज रहा है फिर एक बार मोदी सरकार अबकी बार 400 पार।

400 पार के नारे से सपा कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल डरे सहमे हुए हैं। देश की जनता एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने का मन बना लिया है। मोदी ने देश की तस्वीरऔर तकदीर बदल दी है। दुनिया में देश का मान सम्मानबढ़ा है। 140 करोड़ भारतीयों को आतंक से मुक्ति मिली है। सरकार की सारी योजनाएं गरीबों तक पहुंच रही है।अब गरीबों को इलाज के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ताहै। मोदी के नेतृत्व में देश अब इतना मजबूत हो चुका है।कि किसी में अब हिम्मत नहीं है कि भारत की तरफ आंखउठाकर भी देख सके।

आज देश की जनता विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में अगर मोदी ने रामलला को विराजमान किया है, तो आज आतंकवादियों के राम नाम सत्य की यात्रा भी निकल रही है। आज उत्तर प्रदेश में माफियाओं का सफाई किया जा चुका है।जिन्होंने अवैध कब्जा किया था उन कब्जो को भी मुक्त कराया है,अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग माफियों के अंतिम यात्रा में जाते है और जनता सब देख रही है

जौनपुर के मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के रामपुर के मैदानमें सीएम योगी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष परतीखा वार किया। कहा कि जब जनता कहती है अबकी बार400 पार तो विपक्ष को चक्कर आने लगता है। ना ही सपा400 सीटों पर लड़ रही है। ना ही टीएमसी लड़ रही है।
टीएमसी के लोग बोलते हैं कि साधु संतों को मारकर भगाओ क्या ये सही बोलते है। पता नहीं कहा से ये मारीच व सुबाहूआ गए है। भगवान राम ने त्रेता युग में ही मारीच व सुबाहूका स्वाहा कर दिया था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी500 साल बाद अयोध्या में राम जी को लाकर विराजमान कर दिया है।

सपा 2014,17,19,22 में हार गई। अब 2024 के चुनाव में भी हारेगी। सपा के अंदर अनुशासनहीनता, उदंडता छोटेबड़ों का सम्मान नहीं है। क्या जनता इनको पसंद करेंगी।सपा का जैसा नारा था वै्स ही नजारा है।मुख्यमंत्री बनते है 24 घण्टे के अंदर अवैध कब्जे कोहटवाया। सपा चुनाव लड़ने के योग्य नहीं, जो पार्टी अपनेछोटे बड़ों का सम्मान नहीं करती है। जो कार्यनामा सपाका है। वही कार्य नामा टीएमसी का है। इन सभी लोगों का डीएनए कांग्रेस से मिलते है। जनता अब एक ही श्वर में बोल रही है। चाहे जितना जोर लगा लो आएंगे मोदी ही।

रामपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के धनूहा ग्रामपंचायत के मेला मैदान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अन्नदाता सम्मेलन का हुआ आयोजन ।रामपुर के मेला मैदान में हजारों की संख्या में महिला,पुरुष और भारतीय जनता पार्टी ,अपना दल पार्टी व सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ रहे ।विशिष्ठ अतिथि के रूप में मड़ियाहूं विधायक डॉक्टर आर के पटेल,पिंडरा विधायक डॉक्टर अवधेश सिंह,राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवसेना सिंदे गुट गुलाब दुबे,रामपुर ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह,ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे,पूर्व विधायक डॉक्टर लीना तिवारी ,पूर्व विधायक सुषमा पटेल ,केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले,मछली शहर जिला अध्यक्ष राम विलास पाल,रामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जयसवाल,भाजपा नेता छेदी लाल जयसवाल,जखनिया विधायक बेदी राम,भाजपा नेता चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू समेत कई हजारों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *