ताजा समाचार मड़ियाहूं

मड़ियाहूँ नगर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने पूर्व सांसद तूफानी सरोज के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनता में आवाहन पत्र बांटा

मड़ियाहूँ नगर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने पूर्व सांसद तूफानी सरोज के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनता में आवाहन पत्र बांटा।आह्वान पत्र में के माध्यम से पिछली सरकार द्वारा कराए गए कार्यो को बताया। कार्यकर्ताओं ने पूरे मड़ियाहूं नगर में पार्टी का आह्वान पत्र वितरित करते हुए पार्टी की नीतियों के बारे में भी दुकानदारों व जनता को बताया।कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल मे प्रदेश के हर वर्ग का विकास करने की बात को बताते हुए जागरूक भी किया।कार्यकर्ताओं ने लोगो को बताया कि सपा सरकार में जो भी योजनाएं लागू हुई वह सभी जाति धर्म के लिए थे।वह चाहे 100 नम्बर पुलिस रही हो या 108 नम्बर एम्बुलेन्स सब सपा के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की देन है।इन दोनों योजनाओं का लाभ सभी जाति के लोग कर रहे है।इसमें कोई पुलिस वाला या एम्बुलेन्स यह पूछ कर नही सेवा देता की वह फला जाति का है।साढ़े तीन साल के भाजपा सरकार में एक भी भी काम जनता से जुड़ा नही किया गया।इस अवसर पर विशिष्ट आमंत्रित सदस्य सपा मोहन लाल यादव गौरी सोनकर, राकेश मौर्य,जयहिंद यादव राना पुष्पेश यादव डॉ फौजदार यादव राजेंद्र कुमार यादव विधानसभा अध्यक्ष मडियाहूं कपिल देव यादव राजवीर यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख कैलाश यादव समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *