उत्तर प्रदेश सीतापुर

टीवी चैनल से काव्य पाठ कर लौटी कवित्री का हुआ सम्मान।

टीवी चैनल से काव्य पाठ कर लौटी कवित्री का हुआ सम्मान।

रिपोर्ट राकेश पाण्डेय

सीतापुर।मुंबई के लोकप्रिय टीवी चैनल शेमारु के वाह भाई वाह कार्यक्रम में अपने काव्य पाठ से धूम मचा कर आयी जनपद के बिसवां नगर की उदीयमान कवयित्री कु०अनामिका ज्योत्सना को एक आयोजन में सम्मानित किया गया।
यह आयोजन नगर के पुनर्निर्वाचित सभासद अशोक पुष्प एडवोकेट के कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य मुख्य अतिथि ख्याति प्राप्त व्यंग्यकार अरुणेश मिश्र व अध्यक्ष के रूप में साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद व्यंग्यकार अरुणेश मिश्र व साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु ने मां शारदे एवं संत कबीर दास के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
यह कार्यक्रम प्रतिष्ठित संस्था साहित्य सुधा गीतांजलि द्वारा किया गया। संस्था के संस्थापक अरविन्द सिंह मधुप व अध्यक्ष विजय कुमार रस्तोगी तथा कार्यक्रम संयोजक श्रीमती सरोज गुप्त सरोज ने अतिथियों व कवियों का स्वागत किया एवं आयोजक अशोक पुष्प ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। वाणी वंदना रामदास रतन ने की संस्था के महामंत्री धर्मेन्द्र धवल ने संचालन किया।
इसके अतिरिक्त श्रीमती सीमा बाजपेयी,आनंद खत्री, घनश्याम शर्मा, रामकुमार रसिया, हरि शंकर मौर्य, अरुण गंवार, कुलदीप यादव, शायर रफीक बिसवानी, अजय अनुराग आदि कवियों ने काव्य पाठ कर गोष्ठी को गरिमा प्रदान की।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *