मड़ियाहूं

लंबे समय के बाद बुधवार को 300 बेड के कोविड अस्पताल का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन लोकार्पण किया

बरेली, लंबे समय के बाद बुधवार को 300 बेड के कोविड अस्पताल का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन लोकार्पण किया। इसके बाद यहां जिले के अधिकारियों और विधायक ने मिलकर संयुक्त रूप से फीता काटा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकरियों से दो गज की दूरी का पालन कराने पर जोर दिया। बाद में अधिकारियों और माननीयों ने आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह प्रदेश के सात जिलों में बने अस्पतालों का लोकार्पण किया। जिसमें बरेली का 300 बेड को कोविड अस्पताल भी शामिल है। लोकार्पण करते हुए सीएम ने कहा कि हम रोजाना डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की जांच कर रहे हैं। 85 फीसदी रिकवरी रेट है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *