ताजा समाचार मड़ियाहूं

मड़ियाहूँ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन जिला कार्यसमिति सदस्य मछलीशहर पं राज कृष्ण शर्मा बब्बू के निवास स्थान गौरा बेलवा में धूम धाम से मनाया गया

मड़ियाहूँ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन जिला कार्यसमिति सदस्य मछलीशहर पं राज कृष्ण शर्मा बब्बू के निवास स्थान गौरा बेलवा में धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी मछलीशहर ब्रह्मदेव तिवारी ने कहा कि श्री मोदी जी गरीबो के लिए मसीहा है,वे मानव के रुप में देवता समान है। उन्होंने सदैव गरीबों का दुख दर्द महसूस किया है, इसलिए वे सदैव गरीबों के उत्थान के बिषय में सोचते रहते हैं। विशिष्ट अतिथि जिलामंत्री मछलीशहर कमलेश सिंह ने अपने संबोधन में मोदी जी को महान राष्ट्र भक्त और हिन्दुत्व का प्रतीक बताया। कार्यक्रम को निवर्तमान मंडल महामंत्री इंद्रेश तिवारी, शिवकुमार यादव, बृजभान चौहान, प्रवीण पाण्डेय, संजीव गुप्ता, सुनील दूब ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शीतलगंज रबि शंकर दुबे, मनोज पाठक, अनिल पाण्डेय, पब्बर पटेल,जोखन दूबे, कृष्ण कुमार मिश्रा, पंकज पाठक, अरूण सरोज, धीरेन्द्र सिंह,बिशाल सेठ, रबिंद्र मिश्रा,मदनेश तिवारी, बिनोद यादव, प्रवीण चौहान, सत्यनारायण गुप्ता, कन्हैयालाल पांडेय, अरूण कुमार मिश्रा, रमेश मिश्रा, उमानाथ चौहान,बिजय गुप्ता, बालकृष्ण शर्मा, प्रियेश सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष बेलवा पं राज कृष्ण शर्मा ने किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *