ताजा समाचार

बेल्हा का लाल परेड के दौरान हुआ शहीद जवान

*बेल्हा का लाल परेड के दौरान हुआ शहीद जवान*

*डेरवा/प्रतापगढ़*
जम्मू में सेना में तैनात जिले का जवान बुधवार सुबह परेड के दौरान दिल का दौरा पड़ने से शहीद हो गया। सूचना घर आई तो कोहराम मच गया। शव गुरुवार सुबह आने की उम्मीद है।महेशगंज इलाके के गरीबपुर निवासी वीरबहादुर सिंह (28) चार भाइयों में सबसे छोटे थे। वह 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू में थी। वीरबहादुर की पत्नी साधना सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं। उनकी तैनाती वर्तमान में बलिया में है। बताते हैं कि बुधवार सुबह वीरबहादुर परेड कर रहे थे। इसी बीच उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। साथी उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो गई थी। सेना के कैंप से इसकी सूचना वीरबहादुर की पत्नी साधना के पास आई तो उन्होंने घरवालों को फोन कर जानकारी दी। यह सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वीरबहादुर के पिता अवधेश सिंह ने बताया कि बहू बलिया से आ रही है। वीर बहादुर का शव गुरुवार सुबह तक आने की उम्मीद है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *