- Homepage
- ताजा समाचार
- जहरीले जंतु के डँसने से युवक की मौत
जहरीले जंतु के डँसने से युवक की मौत
*जहरीले जंतु के डँसने से युवक की मौत*
*कंधई/प्रतापगढ़*
घर के सामने टहल रहे युवक को किसी जहरीले जंतु में डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।कंधई थाना क्षेत्र के मेहदिया गांव के श्याम लाल का बेटा महेंद्र (22) सोमवार रात 9 बजे घर के सामने टहल रहा था। अचानक उसके पैर में किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। घर आकर उसने मां से बताया कि उसे चक्कर आ रहा है। परिजन उसे सीएचसी पट्टी ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
Post Views: 177