ताजा समाचार

#pratapgadhnews:दरोगा पर हत्या का केस दर्ज करने का आदेश

दरोगा पर हत्या का केस दर्ज करने का आदेश

बाघराय/प्रतापगढ़
कोर्ट ने दरोगा सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। घटना 8 अक्टूबर 2020 की है।बाघराय के सकरदहा निवासी इंद्रा सिंह ने इस संबंध में सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया था। उन्होंने वाद में कहा कि उनका बेटा संतोष सिंह 8 अक्टूबर 2020 को गांव के ही रितेश सिंह, योगेश सिंह व अरुण सिंह के साथ गया था। बाद में योगेश सिंह ने घर पर सूचना दी कि संतोष को कुंडा पुलिस ने गांजा के साथ पकड़ लिया है। दूसरे दिन सुबह कुंडा थाने के दरोगा सुरेश सिंह चौहान उसके बेटे संतोष का शव लेकर आए और घर छोड़कर चले गए। इंद्रा ने दरोगा पर तीनों की साजिश से संतोष की हत्या का आरोप लगाया। सुनवाई के बाद सीजेएम मनोज कुमार ने संबंधित थाने को मामले की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *