ताजा समाचार

तेज़ बारिश में तीन लोगों का घर ढहा,वृद्धा घायल

मानिकपुर/कुंडा/प्रतापगढ़
बरसात के दौरान सीलन से गिरे घर के मलबे में वृद्धा दब गई। आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इसके अलावा दो लोगों के और मकान गिरे हैं जिसमें लाखों की गृहस्थी बर्बाद हो गई है।मानिकपुर थाना क्षेत्र के दोपेड़िया बजहाभीट गांव की राजकली (65) पत्नी बृजलाल का मकान शुक्रवार रात भरभराकर गिर पड़ा। उस समय राजकली अपने कमरे में सो रही थी। मकान गिरा तो वह उसके मलबे में दब गई। चीख और धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़े तो किसी तरह मलबा हटाकर उसे गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। परिजन उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। इसी गांव के देवतादीन पाल और केदराननाथ का भी मकान सीलन खाकर गिर गया। इससे परिवार के लोग तो बाल-बाल बच गए, लेकिन पूरी गृहस्थी मलबे में दब गई। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य अनिल मौर्य मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को मदद का भरोसा दिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *