ताजा समाचार

संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी

संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी

कुंडा/प्रतापगढ़
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश को संचार क्रांति से जोड़कर विकास का रास्ता प्रशस्त किया था। उन्हें संचार क्रांति का जनक कहा जाता है। यह बातें बिहार के नेवड़िया गांव में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष करुण पाण्डेय ने कही।जयभारत महा अभियान के तहत नेवड़िया दलित बस्ती में प्रभात फेरी निकालने के बाद सल्लन के दरवाजे पर राजीव गांधी की जयंती पर सफाई कर्मी, रसोइया, शिक्षामित्र को अंग वस्त्रम और माला पहनाकर स्वागत किया गया। करुण ने कहा आने वाले समय में कांग्रेस जनता का हक दिलाएगी। देश के मौजूदा नेतृत्व को किसान विरोधी सरकार बताया। कहा कि किसानो की आय दोगुनी करने की ढोल सरकार पीटेगी और किसान विरोधी कानून लाकर उन्हें आत्महत्या करने को मजबूर कर रही है। सम्मानित होने वालों में संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, राजकुमारी शामिल रही। इस मौके पर अशोक शुक्ला, अशोक मौर्य, अनुभव पाण्डेय, प्रभात शुक्ला, राम विशाल, आनंद शुक्ला, भुवरा पासी, बुधराम, धनीराम, निर्मला देवी, शंकर लाल, गुडान देवी, लालती देवी, हरीलाल आदि शामिल रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *