ताजा समाचार

*मार पीट कर लाईसेंन्सी असलहे का दुरुपयोग करने वाले अभियुक्तों को थाना मछलीशहर पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाईसेन्सी दो नाली बन्दूक बरामद*

*मार पीट कर लाईसेंन्सी असलहे का दुरुपयोग करने वाले अभियुक्तों को थाना मछलीशहर पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाईसेन्सी दो नाली बन्दूक बरामद*
दिनांक 03.08.2020 को थाना मछलीशहर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरईपार कोट के मनोज कुमार सिंह पुत्र स्व. विजय प्रताप सिंह के घर पर बच्चो बच्चो में वाहन पास कराने की बात को लेकर रात्रि करीब 20.00 बजे विपक्षीगण 1. रणन्जय सिंह पुत्र योगेन्द्र नाथ सिंह 2. धनन्जय सिंह पुत्र योगेन्द्र नाथ सिंह 3. सिद्धार्थ विक्रम सिंह पुत्र धनन्जय सिंह 4. पार्थ विक्रम सिंह पुत्र रणन्जय सिंह समस्त नि.गण बरईपार कोट थाना मछलीशहर, जौनपुर द्वारा मनोज कुमार सिंह के द्वार पर जाकर मनोज कुमार सिंह को गाली गलौज देते हुए लाठी डण्डा, चैन से मारा पीटा गया जब उसे बचाने उसके परिजन पहुँचे तो उन लोगो को भी मार पीट कर घायल कर दिये। इस घटना के पश्चात जब मनोज कुमार सिंह मजरूबो के साथ थाना आने के लिए निकले तो अभियुक्त रणन्जय सिंह द्वारा अपने चाचा सुरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र गजबहादुर सिंह की लाईसेन्सी दो नाली बन्दूक से दो हवाई फायर किये गये जिसके सम्बन्ध में वादी मनोज कुमार सिंह की तहरीर पर थाना मछलीशहर पर देर रात मु.अ.सं. 144/20 धारा 323,504,286 भा.द.वि. व 5/25(1-A) आर्म्स एक्ट थाना मछलीशहर, जौनपुर पंजीकृत किया गया है। घटना की सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर मौके पर पहुचकर अभियुक्तगण रणन्जय सिंह व धनन्जय सिंह को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा जिस लाईसेन्सी दो नाली बन्दूक से फायर किया गया था को अभियुक्त रणन्जय सिंह के पास से बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कार्यवाही उपरान्त जेल भेजा गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *