जौनपुर

कायस्थ सदैव राष्ट्रवादी देशभक्त रहा है:डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव

रिपोर्ट
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

कायस्थ सदैव राष्ट्रवादी देशभक्त रहा है:डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव

प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक आयोजित

जौनपुर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र की एक आवश्यक वर्चुअल जूम बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सभी प्रदेश पदाधिकारी गण व सभी जिला अध्यक्ष महामंत्री गण के साथ आयोजित किया गया। वर्चुअल जूम बैठक में जुड़े सभी प्रदेश पदाधिकारी गण जिलाध्यक्ष महामंत्री के साथ साथ युवा प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गणो को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र ने वर्तमान राजनीतिक व सामाजिक परिस्थितियों को समाज के अनुकूल बनाने की आवश्यकता है।यह तभी संभव हो सकता है जब हम अपने को संगठन में समर्पित भाव से कार्य करें। सदस्यता अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी संगठन को सक्रिय और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सदस्य होना आवश्यक है। सभी साथी पूरे समर्पण भाव के साथ सदस्यता अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।तय समय में सदस्यता अभियान के लक्ष्य को हासिल करें। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में हर ब्यक्ति का रुझान रूलिंग पार्टी में होता है।और आज कायस्थ समाज 98% भारतीय जनता पार्टी के साथ है। कायस्थ सदैव राष्ट्रवादी देशभक्त रहा है हमसब राष्ट्र को प्रथम स्थान पर रखते हैं। दुर्भाग्यवश आज हम अपनी स्वयं एकता और अखंडता को खण्डित कर राजनीतिक ब्यवस्था में हासिये पर आ गये है। आज भारतीय जनता पार्टी भी हमारे समाज के साथ न्याय नहीं कर रही है। भाजपा के साथ सामाजिक कार्य कर रहे हमारे समाज के नेताओं को किनारे किया जा रहा है।जो चिन्ता का विषय है। अपने परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को लेकर जागरूक हो वर्ना आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेगी।
नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं हमारे समाज के लोग जहां भी चुनाव मैदान में हैं वहां उनका समर्थन खुल कर करें। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने वर्तमान राजनीतिक उपेक्षा को लेकर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि हमसे कम संख्या के लोग अपनी राजनीतिक पार्टी बना कर सरकार में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं इसी तरह अब किसी से अपना हक मांगने से अच्छा है कि हमसब मिलकर एक राजनीतिक दल का निर्माण कर समाज में अपनी पहचान बनाये और अपनी ताकत एवं क्षमता प्रदर्शित करें।बैठक में प्रमुख रूप से
प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पश्चिम संभाग वेदप्रकाश सक्सेना
प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पूर्वांचल संभाग अनिल श्रीवास्तव प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव,
प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती निवेदिता श्रीवास्तव,संजीव सक्सेना बरेली,रतन श्रीवास्तव संतकबीरनगर, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गौरव सक्सेना बरेली, पश्चिमी संभाग युवा अध्यक्ष अतुल सक्सेना शाहजहांपुर, प्रदेश सचिव गिरीश श्रीवास्तव कानपुर, अरुण श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष गाजीपुर, अनूप श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष सुलतानपुर शिव भूषण लाल श्रीवास्तव महामंत्री सुलतानपुर, श्रीमती प्रवीना श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रायबरेली, प्रयागराज जिला अध्यक्ष मेजर डा वीके भटनागर
बदांयू दीपक सक्सेना, पीलीभीत अविनाश चंद्र, कासगंज केके सक्सेना,सरोज श्रीवास्तव शाहजहांपुर, बरेली मण्डल प्रभारी गोविन्द सक्सेना सहित सभी जनपदों के जिलाध्यक्ष महामंत्री की सहभागिता रही ।कार्यक्रम का संचालन श्याम चन्द्र श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री ने किया।उक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *