ताजा समाचार

पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह के नेतृत्व में निकली भब्य तिरंगा यात्रा

*पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह के नेतृत्व में निकली भब्य तिरंगा यात्रा*
आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर/अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज पिण्डरा विधानसभा के विधायक डॉ अवधेश सिंह के नेतृत्व में बाबतपुर चौराहे से पिण्डरा बाजार तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में विधायक सहित हजारों की संख्या में किसान,व्यापारी,ग्राम प्रधान,अध्यापक, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता,पदाधिकारी व ग्रामीण रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों एवं डीजे के साथ तिरंगा यात्रा को सफल बनाया गया। विधायक पिण्डरा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा लगभग 4 किलोमीटर लंबी रही ।
ग्रामीण इलाकों व बाजारों में तिरंगा यात्रा का लोगो द्वारा भब्य स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान विधायक खुद बाइक पर यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट पहन कर बैठे हुए नजर आए।
उपस्थित तहसीलदार पिण्डरा विकास कुमार पाण्डेय,पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, महामंत्री डॉ जे पी दुबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामाश्रय सिंह, इलाका सिंह, सम्मुख हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ राजीव सिंह, मण्डल अध्यक्ष बड़ागांव अरविंद मिश्रा,कठिरांव अजय पटेल, सिंधोरा सर्वेश सिंह, सिंधोरा मनीष पाठक, पूर्व ब्लाक जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह बिन्नी, संदीप राय, मनीष, ग्राम प्रधान चंगवार संजय पाण्डेय, दबेथुआ धनंजय सिंह, मानी महेश सिंह, गजापुर संतोष सिंह, नवीन सिंह पिंटू,बबलू मिश्रा, मुरारी सिंह,रामु गुप्ता,अतुल रावत बेलवाँ सहित कार्यकर्ता व गणमान्य रहे।
रिपोर्टर -राजकुमार -बड़ागांव -वाराणसी

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *