ताजा समाचार

विश्व हिंदू परिषद की योजना बैठक का किया गया आयोजन

विश्व हिंदू परिषद की योजना बैठक का किया गया आयोजन

कल दिनांक 24 जुलाई 2022 दिन रविवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार सरस्वती इंटर कॉलेज मोतीझील इटावा में विश्व हिंदू परिषद इटावा की योजना बैठक का आयोजन सर्वप्रथम भगवान रामचंद्र जी के दरबार पर माल्यार्पण उपरांत दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए आचार्य पद्धति अनुसार बैठक की शुरुआत की गई जिसमें बजरंग दल के प्रांत संयोजक /इटावा विभाग पालक आदरणीय आचार्य अजीत राज जी का पाथेय प्राप्त हुआ । बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत प्रांतीय कार्याध्यक्ष आदरणीय श्री कृष्ण वर्मा जी ने की। बैठक में मुख्य रूप से अवध तथा कानपुर प्रांत संस्कार प्रमुख बहन कल्पना जी ,मठ मंदिर प्रमुख कानपुर प्रांत आदरणीय अवधेश जी, समरसता प्रमुख कानपुर प्रांत आदरणीय विनय चौबे जी, मातृशक्ति प्रांत संयोजिका बहन डॉ सीमा जादौन जी ,सह मंत्री धर्म प्रसार कानपुर प्रांत आदरणीय प्रदीप तिवारी जी, इटावा विभाग मंत्री आदरणीय धर्मेंद्र जी, इटावा विभाग संयोजिका दुर्गा वाहिनी बहन पल्लवी जी की उपस्थिति रही। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आदरणीय प्रांत संयोजक जी ने अपने ओजस्वी विचार तथा जानकारियों से लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार किया उपस्थित समुदाय को बाबा बुढ़ा अमरनाथ चट्टानी यात्रा, दिसंबर माह तक पड़ने वाले परिषद के 7 पर्वों के बारे में भी लोगों को विस्तार से बताया। बहन कल्पना जी ने उपस्थित लोगों को रामायण परीक्षा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी मातृशक्ति प्रांत संयोजिका बहन डॉ सीमा जी द्वारा भी लोगों को संबोधित किया गया कार्यक्रम के अंतिम सत्र में प्रांत संयोजक बजरंग दल /इटावा विभाग पालक के द्वारा दी गई अनुमति के क्रम में जिला मंत्री रणवीर चौहान ने विश्व हिंदू परिषद इटावा की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें सर्वप्रथम संगठन के वरिष्ठ जगदीश जी को संरक्षक मंडल का सदस्य बनाया गया तत्पश्चात जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र मिश्रा जी, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र पोरवाल जी ,जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर आरबी सिंह, महिला जिला उपाध्यक्ष बहन वीना जी, जिला सह मंत्री दीपू त्रिपाठी जी ,जिला सह मंत्री संतोष शर्मा जी ,जिला कोषाध्यक्ष धीरज अग्निहोत्री जी, जिला मठ मंदिर प्रमुख ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री जी, जिला धर्म प्रसार प्रमुख धर्मवीर चौहान जी ,जिला विशेष संपर्क प्रमुख विनीत जी, सह विशेष संपर्क प्रमुख विजय जी ,सेवा प्रमुख गोपाल नामदेव ,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख शैलेंद्र प्रजापति जी, सह प्रचार प्रसार प्रमुख डॉ आशीष त्रिपाठी जी, सत्संग प्रमुख सर्वेश कश्यप जी, गौ रक्षा प्रमुख धुर्वेश् तोमर जी, समरसता प्रमुख प्रताप नारायण जी, कार्यकारिणी सदस्य अमित गुप्ता जी, सह गौरक्षा प्रमुख बिंदी राजावत जी, संयोजक आत्मनिर्भर टोली उपेंद्र तोमर जी , संस्कार प्रमुख संजीव दुबे जी, समरसता प्रमुख दीपक राज जी , मातृशक्ति संयोजिका संगीता मिश्रा जी सह संयोजिका अनीता तिवारी जी, कुमारी आयुषी नगर संयोजिका दुर्गा वाहिनी, कुमारी तनुष्का नगर छात्रा संपर्क प्रमुख दुर्गा वाहिनी ,बजरंग दल जिला संयोजक कुश त्रिपाठी जी, जिला सह संयोजक राजा पांडे जी, जिला सहसंयोजक रजनीश मिश्रा जी, जिला जिला सुरक्षा प्रमुख जतिन जी, गौरक्षा प्रमुख शशिकांत जी ,नगर संयोजक अनुज पटेल जी ,नगर सह संयोजक हर्ष दुबे जी, नगर सह संयोजक पवन जी, नगर छात्र संपर्क प्रमुख प्रशांत जी, सह छात्र संपर्क प्रमुख ऋषभ गुप्ता जी ,प्रखंड महेवा संयोजक प्रदीप जी, प्रखंड महेवा सह संयोजक के पी सिंह जी, प्रखंड मिलन केंद्र प्रमुख जसवंतनगर ग्रामीण प्रियांशु जी, नगर गौरक्षा प्रमुख शिवम ठाकुर जी, नगर सह गौरक्षा प्रमुख अनिल कुमार जी, जिला बलोपासना प्रमुख दीपक चौहान जी ,जसवंत नगर प्रखंड ग्रामीण संयोजक आयुष राठौर जी, प्रखंड चकरनगर संयोजक ललित कुमार जी ,खंड संयोजक करनपुरा रवि दुबे जी को दायित्व सौंपें गए । बैठक में दुर्गा वाहिनी संयोजिका रचना सह संयोजिका सपना जी भी बैठक में रही। बैठक में उपस्थित लोगों को भोजन भी कराया गया । समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रांतीय कार्याध्यक्ष जी ने अपने अनुभव को साझा करते हुए आए हुए कार्यकर्ताओं को जोश से संगठन के कार्य करने का सभी से संकल्प कराया तत्पश्चात बैठक का समापन किया गया । बैठक का सफल संचालन जिला मंत्री रणवीर चौहान द्वारा किया गया।
शैलेन्द्र कुमार प्रजापति
ब्यूरो रिपोर्ट इटावा

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *