ताजा समाचार

हादसा : रुद्रप्रयाग (नारकोटा) में निर्माणाधीन पुल का मलबा गिरने से कई मजदूर मलबे में दबे, 6 का रेस्क्यू (Narkota bridge insident)

रुद्रप्रयाग: आज सुबह जनपद रुद्रप्रयाग से बड़ी दु:खद खबर आ रही है, जहां नारकोटा में एक निर्माणाधीन पुल के सैटरिंग गिर जाने से वहां काम कर रहे 6 मजदूर घायल (Narkota bridge insident) हो गए, जबकि मलबे में कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग के नारकोटा में एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। बताया गया कि समीप ही एक पुस्ता टूटने के कारण अचानक पुल की सैटरिंग टूटने (Narkota bridge insident) से एक हिस्से का मलबा गिर गया। जिससे वहां काम कर रहे मजदूर दब गए।
बताते चलें आजकल उत्तराखंड में मानसून चरम पर है। मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन से कई सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *