ताजा समाचार

#PRATAPGADHNEWS:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश में जगह जगह लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया घेरा सम्मेलन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश में जगह जगह लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया घेरा सम्मेलन

प्रतापगढ़ लोहिया वाहिनी ने हाकी के जादूगर ओलम्पिक मेडलिस्ट पद्मभूषण से सम्मामित मेजर ध्यान चन्द्र के जन्म दिवस को खेल दिवस के रूप मे मनाया

प्राप्त सूचना के अनुसार प्रतापगढ़ लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं और जिला इकाई के सदस्यों द्वारा आज 29 अगस्त को खेल दिवस के रूप मनाया।काँपा मधुपुर स्थित काँपा बाग में लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने खिलाड़ियों के साथ घेरा कार्यक्रम का आयोजन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर किया।लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राजू यादव ने अपने सम्बोधन में युवाओं को खेल और राष्ट्र सेवा के लिए जागरूक किया।और हाँकी के जादूगर खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद्र के जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया।और मेज़र ध्यान चंद्र जी के परिश्रम और सफलता के सफर तक के काल से अवगत कराया।कहा की मेजर ध्यान चंद्र जी पंजाब रेजिमेंट में मेजर थे और हाँकी की दुनिया मे जादूगर माने जाते थे।मेज़र ध्यान चंद्र ने तीन ओलम्पिक गोल्डमेडल और पद्मभूषण से सम्मानित थे।मेज़र साहब का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुवा था।और मेज़र साहब 3 दिसम्बर 1979 को परलोक सिधार गए।इस मौके पर मौके पर लोहिया वाहिनी के जिला प्रभारी उपेन्द्र यादव,लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष राजू यादव,विपिन सरोज़ ज़िला उपाध्यक्ष, रवि वर्मा,तंज़ीम खान,अनिल मौर्य, सुधीर यादव ,वीके पाल अल्ताब अहमद आदि लोहिया वाहिनी के सदस्य मौजूद थे।

नौशाद खान की रिपोर्ट

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *