ताजा समाचार

सराय नानकार की प्रधान अर्चना सिंह मिशन शक्ति से सम्मानित।

*रिपोर्ट शैलेन्द्र प्रताप सिंह *
कंधई/प्रतापगढ़

बाबा बेलखरनाथ धाम के सराय नानकार की नवनिर्वाचित प्रधान अर्चना सिंह मिशन शक्ति के तहत पंचायत राज में द्वारा सम्मानित की गई। इस दौरान उन्हें आयोजित कार्यक्रम में सदर क्षेत्र के विधायक राजकुमार पाल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया ।
शनिवार को नगर मुख्यालय स्थित तुलसी सदन में मिशन शक्ति के लिए चयनित महिलाओं को जिला प्रशासन की ओर से पंचायत राज विभाग ने सम्मानित किया। जिसमें बाबा बेलखरनाथ धाम की सराय नानकार गांव की नवनिर्वाचित प्रधान अर्चना सिंह भी चयनित की गई थी। जिन्हें सदर क्षेत्र के विधायक राजकुमार पाल, डीएम नितिन बंसल सहित अन्य अधिकारियों ने सम्मान पत्र देते हुए उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की तथा आगे भी महिला शक्ति की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने का अनुरोध किया।
अर्चना सिंह के सम्मानित होने पर चंचल सिंह, अरविंद सिंह पप्पू, बाबा सिंह, सुरेश त्रिपाठी, राम प्रकाश त्रिपाठी आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *