मड़ियाहूं

गायत्री यज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गयी

गायत्री यज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गयी

मडियाहूँ

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के देल्हूपुर गाँव मे आज दि.13-2-2021को गायत्री महायज्ञ के लिये कलश यात्रा निकाली गयी।यात्रा में आगे आगे हाथी घोडा बैंड बाजा रथ व सैकड़ों की संख्या में पीत वस्त्र पहन कर महिलाएं बच्चे जनजागरण का सन्देश देते हुये नारा लगा रहे थे जागेगी भाई जागेगी नारी शक्ति जागेगी।अपना अपना करो सुधार मिट जायेगा भष्टाचार गाव का भ्रमण करते हुए कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गयीं जहां पर कलश भगवान का आरती पूजन किया गया।इस कार्यक्रम मे मुख्य रुप से पं. ब्रम्हदेव मिश्र, लालमणि मिश्र, श्याम नारायण शुक्ल, शिव सामुझ छोटे, लाल यादव,अशोक मिश्र, दिनेश ओझा, आदि रहे। कार्यक्रम की जानकारी सुनील मिश्र ने दी उन्होंने बताया यह यज्ञ 16 फरवरी 2021बसन्त तक चलता रहेगा।जो भी चाहे अपनी आहुति यज्ञ भगवान को समर्पित कर सकते है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *