ताजा समाचार

किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरे सपाई पुलिस ने किया गिरफ्तार

किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरे सपाई पुलिस ने किया गिरफ्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर आंदोलनरत किसानों की मांगों के समर्थन में समाजवादी पार्टी कूद चुकी है। किसानों की आय बढ़ाओ खेती किसानी बचाओ मांग के साथ शनिवार को सपा कार्यकर्ता पूर्व विधायक श्रद्धा यादव व पूर्व सांसद तूफानी सरोज के नेतृत्व में मड़ियाहूँ विधानसभा के रामनगर ब्लॉक मुख्यालय पर धरना दिया। जब सपा कार्यकर्ता जुलूस निकालने के प्रयास में थे तभी वहां पहुंची पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कोतवाली लाई। जहां से उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं ने सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया ।

शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन का समर्थन में सपा कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में रामनगर ब्लाक मुख्यालय पहुंच गए ।सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्रद्धा यादव ने कहा कि यह बिल किसान विरोधी है।यह काला कानून गुलामी की ओर ले जाएगा। यदि यह कानून वापस नहीं हुआ तो देश के किसान बहुराष्ट्रीय कंपनियों और औद्योगिक घरानों के गुलाम होकर रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस देश का 70% किसान जो खेती के बल पर अपनी रोजी-रोटी की व्यवस्था करता है, देश के लोगों को खाने पीने की व्यवस्था करता है ।वह किसान आज भुखमरी के कगार पर है। उचित मूल्य न मिलने की वजह से उसकी फसलें खलिहान में सड़ रही है। पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने कहा आज किसानो को उनकी फसलों का उचित मूल्य न मिलने से आत्महत्या को मजबूर है। यह बिल किसान विरोधी है ।काला कानून वापस नहीं लिया गया तो पूजी पतियों की मर्जी से किसानों को खेती करनी पड़ेगी और पूंजीपति किसानों की फसलों का भाव तय करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जबरदस्ती सपा कार्यकर्ताओं को रोककर आंदोलन खत्म करने की कोशिश कर रही है। सभा के बाद जब सपा कार्यकर्ता जुलूस निकालने की तैयारी में थे तभी मौके पर उप जिलाधिकारी मडियाहूँ संजय कुमार मिश्र क्षेत्राधिकारी राजेंद्र कुमार भारी फोर्स के साथ वहां पहुंचकर सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, तथा सभी को मड़ियाहूँ कोतवाली लाए। जहां से उप जिलाधिकारी ने गिरफ्तार किए गए सपा कार्यकर्ताओं को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव ,जय हिंद यादव ,गौरीशंकर सोनकर, राजेंद्र यादव, कपिल यादव, लोरिक यादव ,राजनारायण बिंद, संदीप यादव, कैलाश नाथ यादव ,विनोद यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *