ताजा समाचार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में एफआईआर दर्ज हुई है। यह एफआईआर ईकोटेक वन पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में एफआईआर दर्ज हुई है। यह एफआईआर ईकोटेक वन पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के 203 नेताओं पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एफआईआर में इन लोगों के खिलाफ कई संगीन धाराएं लगाई हैं। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने यह केस दर्ज किया है।
इन नेताओं के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने तथा महामारी के दौरान आम लोगों का जीवन संकट में डालने को लेकर आईपीसी की धारा 188, और धारा 269, 270 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।
पुलिस की तरफ से कहा गया है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी करीब 200 कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस जाने के लिए डीएनडी के रास्ते नोएडा में दाखिल हुई थीं। इसमें करीब 50 गाड़ियां भी काफिले में शामिल थीं।
पुलिस के मुताबिक, इस काफिले में शामिल सभी लोगों को जिले में धारा 144 लागू होने, कोविड-19 की स्थिति से अवगत कराते हुए आगे नहीं जाने की अपील की गई थी, लेकिन काफिले में शामिल सभी कार्यकर्ता तथा गाड़ियां यातायात के नियमों का उल्लघंन करते हुए तथा आम जनता के लिए यातायात में व्यवधान उत्पन्न करते हुए तेजी से यमुना एक्सप्रेस वे की तरफ जाने लगी।
पुलिस का कथन है कि जिले में धारा 144 लागू है और बिना इजाजत के एक्सप्रेस वे पर इतनी संख्या में यह लोग जबरन जाने का प्रायस करने लगे। इनको बताया गया कि यहां पर धारा 144 लागू है और आप उल्लंघन कर रहे हैं। हमरी तरफ से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की भी बात कही गई, लेकिन इन लोगों पर कोई असर नहीं हुआ। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 203 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
गौरतलब है कि राहुल और प्रियंका गांधी हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने के लिए हाथरस जा रहे हैं। लेकिन पुलिस ने उन्हें ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ही रोक दिया था। पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी ले लिया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *