अजब गजब वाराणसी

जिसे दूल्हा बनकर आना था उसे पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया

डेस्क:अपने होने वाले पति का दूल्हा बनकरआने का दुल्हन सोलह सिंगार करकेइंतजार कर रही थी, उसका दूल्हा बारातलेकर आएगा और विवाह की सारी रस्मोंको पूरा करके उसे दुल्हन बनाकर सुबहअपने साथ लेकर चला जाएगा। लेकिनदूल्हा के आने के इंतजार में जब आंखेंथकने लगी तब फोन के जरिए जानकारीप्राप्त हुई कि, जिसे दूल्हा बनकर आना था उसे पुलिस ने बलात्कार के आरोप मेंगिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल एक युवक अपने शादी की तैयारीमें जुटा हुआ था, संज धज कर बारात लेकरजाने वाला था, उधर वधू पक्ष भी बारातियोंके स्वागत के लिए पलके बिछाए हुए थे,बारात मौके से निकली नहीं थी कि उससेपहले ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे कोबलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।दूल्हे की गिरफ्तारी होते देख रिश्तेदारों मेंहड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होनेपर वधू पक्ष में शादी करने से इनकार करदिया।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद अंतर्गतचौबेपुर इलाके के रहने वाले गोविंद केविवाह का आयोजन हुआ था। सारीतैयारियां पूरी हो गई थी, लोग बरात लेकरनिकलने वाले थे। इसी दौरान मौके परपहुंची पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार करलिया। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी केअनुसार आरोपी दूल्हा सारनाथ पुलिस मेंरेप का आरोपी था, इसलिए पुलिस ने उसेगिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि 21 अप्रैल को गोविंदका वाराणसी के सारनाथ इलाके में विवाहहोना था। गोविंद के विवाह के बारे में जबकाजी सराय के युवती को जानकारी हुईतब उसने गोविंद के खिलाफ एफआईआरदर्ज कर दिया। काजी सराय के युवती नेदर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगायाकि गोविंद ने उसे विवाह का झांसा देकर 4साल तक बलात्कार किया। और बाद मेंशादी करने से मुकर गया। इसी वजह सेपुलिस ने उसे विवाह करने से पहले हीगिरफ्तार कर लिया। गोविंद के मामले केजाबत सारनाथ के रहने वाले दुल्हन पक्ष कोजब जानकारी हुई, तो वधू पक्ष के परिवारमें भूकंप आ गया। पूरा मामला जाने केबाद दुल्हन ने विवाह करने से मना करदिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *