ताजा समाचार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां का निधन,देश भर में शोक की लहर

नई दिल्ली-पीएम मोदी की मां अब हीराबेन नहीं रही। शुक्रवार अलसुबह सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए यह जानकारी दी गई। ट्विटर के पोस्ट पर लिखा हुआ है, शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम. मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि “काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।” जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहदाबाद के लिए निकल चुके हैं। हीराबेन मोदी लगभग (99 वर्ष) की उनकी तबियत बुधवार सुबह खराब हो गई थी। जिन्हें अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल यूएन मेहता में भर्ती कराया गया था। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर दिल्ली से सीधे अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल पहुंचे। वह यहां माताजी के पास घंटो रुककर डाक्टरो से उनका हालचाल जाना। जब उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार आया तो पीएम शाम को ही दिल्ली लौट गए थे।पीएम मोदी जब भी काशी बाबा के दरबार आते थे तो माता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते थे।पीएम मोदी हमेशा मां का ख्याल रखते थे।बीच बीच मे वह घर जाकर माता का हाल समाचार लेते थे।मां भी उनको प्यार दुलार करती थी।मोदी घर पहुचते ही मां के चरणों को स्पर्श करते थे और मां उन्हें गले लगा लेती थी और दोनों हाथ फैला कर ढेर सारा आशीर्वाद देती थी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *