ताजा समाचार वाराणसी

मंडलीय अस्पताल बना चोरों का सॉफ्ट टारगेट

मंडलीय अस्पताल बना चोरों का सॉफ्ट टारगेट
– चौथी बार चोरों ने ऑक्सीजन की सप्लाई पाइप को काटा
वाराणसी। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल इन दिनों चोरों का सॉफ्ट टारगेट बना हुआ है। लगातार चार दिनों से ऑक्सीजन पाईप को चोरों ने काट कर पार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौथे दिन अस्पताल प्रशासन ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटा है।

बता दें कि मंडलीय अस्पताल के 11 और 12 नंबर वार्ड में चार दिनों से रात के समय चोर ऑक्सीजन सप्लाई की पाईप काट कर पार कर रहे थे। जिसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को हुई तो अधिकारियों के होश उड़ गए। जबकि परिसर के लिए पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चौकी भी मौजूद है। बावजूद इसके चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर घटना को अंजाम देकर बड़ी सफाई से चोरी की पाईप भी परिसर के पार कर ले गए। हालांकि अधिकारियों ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस सहित पुलिस आयुक्त से भी की है।

———–
दूसरी लहर में ऑक्सीजन प्लांट किया गया था स्थापित

कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया। जिसके बाद मंडलीय अस्पताल के वार्डों में ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए पाईप लगाए गए थे। जिससे कि मरीजों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सके। ऑक्सीजन पाईप लाइन के काटने से आकस्मिक सेवा में दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है।

——–

परिसर में नहीं होती पेट्रोलिंग

मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा परिसर में पुलिस चौकी तो है लेकिन परिसर में पेट्रोलिंग नही होती। अस्पताल परिसर में मौजूद कुछ स्थानीय लोगों के मुताबिक पुलिस की पेट्रोलिंग नही होती जिससे अवांछनीय तत्वों और चोर चक्कों का परिसर में आना जाना रहता है। खासकर रात्रि के समय इनकी हलचल ज्यादा होती है। पेट्रोलिंग न होने से चोर सक्रिय हैं।

Facebook WhatsApp Pinterest Messenger Twitter LinkedIn

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *