ताजा समाचार प्रतापगढ़ न्यूज़

भूजल सप्ताह के दूसरे दिन भूजल संवाद और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

भूजल स्तर बढ़ाने के लिए वर्षा जल संचयन जरूरी – अजय क्रांतिकारी

भूजल सप्ताह के दूसरे दिन भूजल संवाद और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

प्रतापगढ़ ।पर्यावरण सेना द्वारा संचालित भूजल सप्ताह के तहत आज गौरा ब्लॉक के कतरौली गांव में भूजल सप्ताह के दूसरे दिवस भूजल संवाद एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को भूजल संरक्षण हेतु जागरुक किया गया। ग्रामीणों के साथ भूजल संवाद करते हुए जल शक्ति अभियान के ब्रांड एंबेसडर एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि भूजल स्तर बढ़ाने के लिए वर्षा जल संचयन जरूरी है वर्षा जल को धरती में पहुंचाए बिना हमें भूजल निकालने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भूजल संचयन के साथ ही हमें जल का संरक्षण आवश्यक रूप से करना चाहिए। ब्लाक मिशन मैनेजर राम मनोहर ने कहा कि जल की बरबादी रोकने में महिलाओं की बड़ी भूमिका है।पर्यावरण सेना का हरित प्रयास रंग ला रहा है और लोग पर्यावरण की रक्षा हेतु जागरुक हो रहे हैं। सभी लोगों ने पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के साथ जामुन आदि पौधों का रोपण किया। इस मौके पर राम चन्द्र,उषा देवी, मनीषा देवी,राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, मान्धाता नमन कुमार तिवारी एवं शेष मणि पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *